मनीष अग्रवाल

सहारानपुर| थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बीच सड़क पर कार की साइड न मिलने पर आमदा फसाद करने वाले दो युवको को किया गया गिरफ्तार। देहात कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को वादी रियासत पुत्र लियाकत निवासी ग्राम टपरी कला थाना कोतवाली देहात सहारनपुर की लिखित तहरीर पर गाड़ी सवार द्वारा साइड न देने पर मारपीट का मामला पंजीकृत कराया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण,चरी, लूट,डकैती आदि आपराधिक घनटाओ की रोकथाम व इन घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में शेखपुरा चौकी इंचार्ज नरेंद्र भड़ाना एव पुलिस टीम द्वारा वीरवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा कार चालक रोनक पुत्र वकील अहमद निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर व उसके एक अन्य साथी मसारिक पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को ग्राम शेखपुरा कदीम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का०अंकित धामा,का० पीतम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights