मनीष अग्रवाल

नागल । पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम डंघेड़ा निवासी पप्पू पुत्र जनेश्वर ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी काले रंग की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना नागल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा  में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सीड़की-नागल हाईवे पर ग्राम खजूरवाला की सर्विस लेन से मामले में वांछित आरोपी विपिन पुत्र जयपाल निवासी ग्राम कुराली, थाना नागल, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही और कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है। उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि 18 अक्टूबर को उसने अपने गांव के दोस्त सुनील के साथ मिलकर नयागांव के जंगल से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी के अनुसार, उसके साथी सुनील ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट उतारकर अपने पास रख ली थी। आरोपी ने यह भी बताया कि वह मोटरसाइकिल बेचने के लिए जाने वाला था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights