मनीष अग्रवाल

चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, सुनार के पास से मिले कुंडल

नानौता । नथाना पुलिस ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।
एसपी देहात के अनुसार, ग्राम जंधेड़ी निवासी बाला पत्नी स्वरूप के घर से 19 अक्टूबर की रात संदूक का कब्जा तोड़कर आभूषण और 2,500 रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मैसी पुत्र नाथीराम निवासी जंधेड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के एक जोड़ी कुंडल उसने सुनार राहुल वर्मा को बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने 20 अक्टूबर को राहुल वर्मा निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी, नानौता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुंडल बरामद कर लिए। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विकास चारण सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights