मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार,व जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को भी परखा। बंदियों से संवाद कर उनका हाल-चाल लेते हुए जेल प्रशासन द्वारा प्रदत्त कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जनपद न्यायाधीश ने बंदियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की विधिक या कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह इसके लिए बिना किसी संकोच के बता सकते हैं।

शासन द्वारा आपको निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उनके द्वारा चिकित्सालय, मैस और बैरक का भी निरीक्षण किया गया। जिला जेल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु अंदर नहीं आनी चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला जज प्रबोध कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, उपायुक्त उद्योग श्री सचिन जैन सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights