मनीष अग्रवाल
चिलकाना । यातायात माह के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चिलकाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले 13 वाहनों के चालान किए, जबकि पांच मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में 2 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न और आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने पांच मोटरसाइकिलों को आवश्यक कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया। सीज वाहनों में चार स्प्लेंडर और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान, उपनिरीक्षक रवि कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुमन सहित पुलिसकर्मी नितिन धनकड़ और दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
