मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन पर प्रचलित “यातायात माह” के अन्तर्गत बुधवार को पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहारनपुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा NCC छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । तथा शहरी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी, जिसमें बिना हेलमेट/तीन सवारी/बिना सीट बेल्ट एंव बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहनों के विरूद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

जिसके अन्तर्गत 1270 चालान कर 16 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया इसके अतिरिक्त एक दो पहिया वाहन नाबालिक द्वारा चलाने पर वाहन उक्त वाहन को सीज किया गया, यातायात प्रभारी अमित तोमर ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही एसएसपी के आदेशों पर सहारनपुर में पूरे जनपद में पेट्रोल पंप पर भी आज सुबह नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights