मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | सोमवार को प्रचलित नवंबर ’’यातायात माह’’ के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारानपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहारानपुर के नेतृत्व में सहारनपुर पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता सम्बन्धी विषयों पर निबन्ध/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सहारनपुर पब्लिक स्कूल,आशा मार्डन स्कूल,सेन्ट मेरी एकेडमी, रेन्बो स्कूल दिल्ली रोड, पाईन वुड स्कूल ज्ञानकलश इण्टरनेशनल स्कूल,के0एल0जी0 स्कूल सरस्वती विहार स्कूल सोफिया गल्र्स इण्टर काॅलेज, डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल सेन्ट थामस एकेडमी डी0पी0एस0 स्कूल के 120 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा गुरू नानक गल्र्स इण्टर काॅलेज, पाईनहिल्स अकेडमी, रेनबो पब्लिक स्कूल तथा डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा शहरी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी, जिसमें बिना हेलमेट/तीन सवारी/बिना सीट बेल्ट एंव बिना हाई-सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहनों के विरूद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत 1310 चालान कर 15 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। यातयात प्रभारी अमित तोमर नेआमजन से अपील कर कहा की यातायात नियमों का सुरक्षा के मद्देनजर पालन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights