उत्तर भारत में मानसून अब कमजोर पड़ रहा है जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में आज (शुक्रवार, 26 सितंबर) बारिश होने का अनुमान है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम

पूरे दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा) में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 सितंबर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज

यूपी में भी गर्मी बढ़ रही है लेकिन IMD ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

बारिश की संभावना वाले क्षेत्र: लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और महोबा समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

साफ मौसम: आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, झाँसी, इटावा, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर जैसे जिलों में आसमान साफ रहेगा, जिससे दिनभर उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी।

PunjabKesari

बिहार में मध्यम बारिश का अनुमान

बिहार की बात करें तो आज पटना, गया समेत दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तरी बिहार में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 26 से 28 सितंबर के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में 50 किमी/घंटा तक की तेज़ हवा चलने की संभावना भी जताई है।

PunjabKesari

पहाड़ों पर खिली धूप, तापमान बढ़ा

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अब बारिश से राहत है और लगातार धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 30 सितंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights