हरिद्वार (नीरज प्रजापति)। उत्तराखंड के हरिद्वार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए चंडी घाट लाया गया। मां को अंतिम विदाई देने का यह क्षण बेहद भावुक कर देने वाला है।
जिस मां ने अपनी ममता, संस्कार और त्याग से बेटे को जीवन की राह दिखाई, आज उसी मां की अंतिम यात्रा चंडी घाट पहुंची। परिवार और शुभचिंतकों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। मां का साया भले ही उठ जाए, लेकिन उनकी ममता, आशीर्वाद और संस्कार हमेशा संतान के जीवन में जीवित रहते हैं।
