मनीष अग्रवाल
फतेहपुर । क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि को थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा बड़कला से चमारीखेड़ा की तरफ जाने वाली रोड पर रजापुर कलाहटी कट के पास गस्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान चमारीखेड़ा की तरफ से एख मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिखे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार संदिग्धो से पूछताछ हेतु रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर हड़बड़ी में तेज गति से वापिस ग्राम रजापुर की तरफ जाने वाली चकरोड पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धो पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में वरीश पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भेसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य बदमाश जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त के कब्जे से तमंचा,जिंदा खोखा कारतूस व गोकशी करने के उपकरण एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुए।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त वरीश उपरोक्त के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के भगवानपुर पर गोकशी व दुष्कर्म एवं जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेडी पर गोकशी जैसे संगीन अपराधों में करीब आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है।
