मनीष अग्रवाल

गंगोह थाने पहुंचे सांसद इकरा हसन व विधायक नाहिद ने की समान न्याय की मांग।

गंगोह । सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र ग्राम कलरेहड़ी स्थित टायर फैक्ट्री में धुए को लेकर हुए खूनी संघर्ष में फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान की मौत और सादिक के गंभीर घायल होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में गुस्सायें लोगों ने कोतवाली परिसर में आसपा नेता मेहताब अली गुर्जर के नेतृत्व में धरना देते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर सख्त नाराजगी जताई। और घरों पर बुलडोजर चलवाने और एनकाउन्टर की मांग की।

माहौल उस समय गरमा गया, जब आरोपियों पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को कोतवाली परिसर से खदेड़ने के लिए लाठियां फटकाते हुए लाठीचार्ज कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया और लोग पुलिस के खिलाफ तानशाही नही चलेगी, हमें न्याय चाहिए, धर्म के आधार पर भेदभाव बंद करों, हत्यारों को फांसी दो व घरों पर बुलडोजर चलाओं आदि नारे लगाते हुए थानागेट पर जम गये। जहां से इन्हें तितरबितर करने को पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज किया। हालांकि महिलाओं को पुलिस ने अपनी सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित स्थान पर बैठा दिया।

पीडित लोगों पर लाठीचार्ज की खबर लगते ही विधायक नाहिद हसन व सांसद इकरा हसन थाने पहुंच गये

उन्होंने महिलाओं व प्रदर्शनकारियों से बात करके अधिकारियों से बात की। इसी बीच सांसद इकरा हसन ने भी थाने पहुंचकर महिलाओं व प्रदर्शनकारियों से मिली। अधिकारियों से बात करते हुए धरना प्रर्दशन करने वालों पर लाठीचार्ज करने पर नाराजगी जताई और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी के साथ ही रिपोर्ट में तरमीम करने व समान दंड देने की बात कही। मृतक की मां व बेटियों व घायल की मां से भी अधिकारियों को मिलवाकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। एसडीएम नकुड, सीओ गंगोह व नकुड और कोतवाल ने तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधायक नाहिद हसन और सासंद इकरा हसन ने थाने में बडी संख्या में मौजूद लोगों को समझा बुझाकर उनके घरों में भिजवाया। सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन ने पत्रकारों से बातचीत में उक्त प्रकरण में धर्म व जाति से अलग हटकर समान न्याय देने और सरकार की परम्परा के अनुसार बुलडोजर चलवाने सहित अन्य तरीके से न्याय देने की मांग की। लाठी चार्ज की भृत्सना करते हुए इसे अन्याय बताते हुए कहा कि मरने वाले के परिजनों व न्याय की मांग करने वालों पर लाठियां चलाना अनुचित है। नाहिद हसन ने न्याय न मिलने पर गंगोह को घर से घेर बनाने की चेतावनी दी।

मृतक की मां व बेटियां भी अन्य महिलाओं के साथ रही धरने पर मौजूद रही

मन्ना माजरा से मृतक की मां जुबेदा व तीनों बेटियां सुहाना, अफसा व सिमबा और घायल सादिक की मां मेहरुबा के अलावा शहरोज, रोबो, जनुबा, खुर्शीदा, शगूफा, सन्नवर, मोमिना, मुरशीदा, दानिशता सहित काफी महिलाओं ने भी थाने पहुंची। ये भी रहे मौजूद मेहताब अली गुर्जर, तौसीफ, भाकियू नेता हाजी तहसीन, प्रधान नियाज हसन, आसिफ राणा, वसीम रसोदी, मुस्तकीम चौधरी, जब्बार, मुस्तफा, नौषाद भाटी, फैसल, महमूद हसन, आजम राणा, शौकीन आचार्य, शामली सपाजिलाध्यक्ष चौ. सुरेन्द्र सिंह ताडा, कलीम हसन, भूपेन्द्र चौधरी, चौ. श्मसीर सहित काफी लोग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights