plot-hatched-out-of-greed-for-

गोरखपुर, 05 जुलाई ।सहजनवां थाना क्षेत्र में पांच साल के मासूम का अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर बाद में हत्या करने का आरोप है।

संजय मिश्रा ने बताया कि दो जुलाई को वादी ने अपने पांच वर्षीय पौत्र के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर थाना सहजनवां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि बच्चा आरोपित कल्पेश राय के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था।

लगातार खोजबीन के बाद 3 जुलाई को लापता बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपित कल्पेश राय और उसकी पत्नी नीलम प्रभा राय को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित कल्पेश ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फिरौती के लालच में बच्चे का अपहरण किया था। लेकिन जब परिवार ने बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी और मामला बढ़ने लगा, तो पकड़े जाने के डर से बच्चे की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

————–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights