मुजफ्फरनगर।थाना नई मंडी पुलिस ने झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश भी पुलिस की कॉम्बिंग में दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, नगदी, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को रामपुरी निवासी अमन पाल की मां से दो बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपट लिया था, जिसमें मोबाइल और नकदी रखी थी। इस मामले में नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।रविवार को भोपा रोड स्थित टीएस मान चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिसमें एक बदमाश फरमान पुत्र मोहम्मद मियां निवासी किदवई नगर, खालापार घायल हो गया। उसका साथी फरमान पुत्र मोहम्मद अनीस मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे भी कुछ देर बाद कॉम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ मंडी राजू कुमार साव ने मुठभेड़ स्थल किया निरिक्षण किया | पुलिस ने बदमाशों के पास से एक ओप्पो मोबाइल, 1150 रुपये नकद, एक अपाचे बाइक (UP12 BX 2624) और दो तमंचे मय कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्यवाही में मंडी कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा के आलावा उपनिरीक्षक संदीप सिंह, रूपेश कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र, कांस्टेबल हिमांशु, मुनेश, अभिषेक नागर, अनिल व गौरव चौधरी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights