nitin-naveen-bjp-21-sep-up

लखनऊ, 20 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 व 22 सितम्बर को दो दिवसीए उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष के दौरे को अहम माना जा रहा है। नितिन नवीन 21 सितम्बर को मेरठ पहुंचेंगे। वह दो दिवसीए प्रवास के दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वह ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

भाजपा कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ पहुंचकर सबसे पहले इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक एवं उपवन में अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके उपरांत वे पूर्वान्ह 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित विशाल ‘युवा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। दोपहर 01.45 बजे वह सुभारती विश्वविद्यालय में ही पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केन्द्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं द्वितीय पाली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

वहीं दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष मेरठ में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं समाज के विशिष्ट नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदि में दर्शन पूजन करेंगे। फिर वह सहारनपुर पहुंचकर एक पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। सहारनपुर में 02.15 बजे पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसदों व विधायकों से संवाद करेंगे, जिसके तुरंत बाद प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा जिला महामंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। सायंकाल सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना करेंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights