मनीष अग्रवाल
सहारनपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी और डॉ. आर.एस. पंवार द्वारा आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। चुनाव में डॉ. डी.के. गुप्ता को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष तथा डॉ. रजनीश सिंघल को प्रेसिडेंट इलेक्ट (2027-28) चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि सचिव पद पर डॉ. अनुपम मलिक एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. विकास कुमार अग्रवाल चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद डॉ रवींद्र राणा प्रथम,द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर डॉ राहुल सिंह एवं तृतीय उपाध्यक्ष पद पर डॉ वंदना आर्य चुने गए।आईएमए के विभिन्न प्रकोष्ठों में साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. सौम्या जैन, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. महेश ग्रोवर और कल्चरल सेक्रेटरी डॉ. पूजा खन्ना होंगी। कन्वीनर पदों पर मेडिकॉन के लिए डॉ. नरेश नौसरान, सोशल सर्विस के लिए डॉ. दीप शिखा खन्ना, मेंबरशिप ड्राइव के लिए डॉ. संजीव अग्रवाल, बिल्डिंग कमेटी के लिए डॉ. अजय सिंह तथा ट्रेजरार आईएमए बिल्डिंग के लिए डॉ. रिकी चौधरी चुने गए हैं। केंद्रीय एवं राज्य परिषद के लिए मेंबर सेंट्रल काउंसिल के रूप में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. मोहन सिंह तथा मेंबर स्टेट काउंसिल के रूप में डॉ. नीरज आर्या, डॉ. वी.के. भार्गव, डॉ. महेश गोयल, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. कुणाल जैन एवं डॉ. स्वर्णजीत सिंह मनोनीत हुए हैं। इसके अलावा एडिटर आईएमए पत्रिका के लिए डॉ. विवेक बनर्जी तथा ऑडिटर के लिए डॉ. रवि ठक्कर एवं डॉ. प्रशांत खन्ना चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम चिकित्सकों के हितों, जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी एवं आईएमए के सभी सम्मानित सदस्यों की सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करने का प्रयास करेंगे । इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया। चुनाव संपन्न कराने में निवर्तमान सचिव डॉ डॉ. नीरज आर्या, डॉ अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. अवनीश सिंघल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा,भारी संख्या में शहर के सभी चिकित्सको ने चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
