uk-bjp-organizational-meeting

हरिद्वार, 22 सितंबर । कटारपुर स्थित बैंकट हॉल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और सेवा संकल्प अभियान को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बूथ समितियों के सत्यापन को जरूरी बताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ की टोली को सत्यापित कर उसे और मजबूत किया जाना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार की ओर से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बहादरपुर जट में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण और लालढांग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को संगठन की प्राथमिकता बताया और इसे शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में गढ़वाल विकास निगम की उपाध्यक्ष रितु मित्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, सीमा चौहान, जगपाल सैनी, तरुण नैय्यर, रिशु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विवेक चौहान, विक्रम चौहान, राकेश सैनी, सुशील पवार, संजीव कुमार, अरविंद कुशवाहा, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी सत्यकुमार, राजेश वर्मा, दीपक सैनी, प्रखर प्रधान, नकली राम सैनी, कृष्णपाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights