मुजफ्फरनगर। यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने थाना भोपा क्षेत्र में खुद मौजूद रहकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में देर रात तक सख्त जांच की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चलने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग, स्टंट ड्राइविंग, गलत दिशा में चलना, तेज रफ्तार, मोबाइल का इस्तेमाल, लापरवाही से ड्राइविंग, मानक विहीन नंबर प्लेट तथा प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वालों पर विधिक कार्रवाई की गई।एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और हादसों में कमी लाना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights