मुजफ्फरनगर। थाना भोपा में देर रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने विवेचकों की बैठक (अर्दली रूम) ली। इस दौरान उन्होंने थाने में चल रही सभी जांचों की जानकारी ली और पुलिस टीम को तेज, निष्पक्ष और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।एसपी ग्रामीण ने कहा कि थाने में लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कराया जाए, महिला सम्बन्धी मामलों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी में लापरवाही न हो। उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध शराब, नशे के कारोबार, जुआ और सट्टे पर पूरी तरह रोक लगाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम लोगों से शालीन व्यवहार करने, नियमित पैट्रोलिंग बढ़ाने और शातिर व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ग्रामीण ने अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा।बैठक में क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, थाना प्रभारी जसवीर सिंह और सभी विवेचक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights