बुढ़ाना। बुढ़ाना के पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक के बड़े भाई अजय मलिक की पुत्र वधु वर्षा मलिक का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। लगभग दस महीने पहले ही शादी हुई थी और पति पत्नी नोएडा में रह रहे थे। शुक्रवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति गांव डूंगर स्थित पूर्व विधायक उमेश मलिक के आवास पर पहुंचे। डॉ संजीव बालियान ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी परिजनों के साथ हैं।

इस दौरान भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, हिमांशु संगल, अंकुश राठी, कुलदीप बागड़ी, अनुज गोयल, दीपक ठाकुर, सत्यम, सोनू बालियान, तेलूराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights