मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में रेनबो स्कूल से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 19 मतदान केंद्रों के 95 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। शिक्षक निर्वाचन के 15 मतदेय स्थलों पर 4,776 और स्नातक निर्वाचन के 80 मतदेय स्थलों पर 24,148 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सील मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। मतदान प्रतिशत एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, एसपी यातायात शैलेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी बेहट सुबोध कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights