मुज़फ्फरनगर | जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम शुक्रताल, बिहारगढ़, भुवापुर और मजलिसपुर तौफीर के जंगल एवं खादर क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत टीम ने ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे इलाके में संदिग्ध स्थानों की गहन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान कई जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। टीम ने गांवों में जाकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए उन्हें अपना सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया और अपील की कि यदि भविष्य में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights