मुज़फ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में ‘मिशन शक्ति-5.0’ के तहत एंटी रोमियो टीमों ने सोमवार को जबरदस्त अभियान चलाया। टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया, उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने महिला सुरक्षा–पुलिस आपकी साथी का संदेश देते हुए हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098, 1076, 181, 102, 108 आदि की जानकारी पंपलेट्स के माध्यम से वितरित की। वहीं, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।एसएसपी के निर्देश पर सभी थानों की एंटी रोमियो टीमें पूरे दिन सक्रिय रहीं। कई स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए और कहा कि परेशानी में पुलिस सिर्फ एक कॉल दूर है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति-5.0 का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है।मुज़फ्फरनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि छेड़खानी या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, हर रोमियो पर सख्त कार्रवाई तय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights