message-of-women-empowerment-g

मथुरा, 17 अप्रैल। केएम विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार विवि के छात्र-छात्राओं और शिक्षिक-शिक्षिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया एवं छात्राओं को अधिनियम के महत्व एवं इसके प्रमुख प्रावधानों की जानकारी नुक्कड़ नाटक द्वारा दी गई।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने छात्राओं के जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सामाजिक अभियानों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति एवं कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने करते हुए कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने का मजबूत माध्यम बनेगा। विवि की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और समानता के प्रति जागरूक किया और खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। डा. सुमित मोहन, डा. आरएस पुण्डीर, डा. अनीता चौधरी, डा. ब्रजकिशोर, आरके शर्मा, संतोष ठाकुर, डा. रिंकू के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक में जया, संध्या, कोमल, खुशी, गौरव, राजेश आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights