makers-deny-rumours-jana-nayakan

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को कुछ बदलावों के बाद ‘ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है। हालांकि, फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से अंतिम प्रमाणपत्र नहीं मिला है और वायरल हो रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक है।

बातचीत में प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि सीबीएफसी ने फिल्म की समीक्षा पूरी कर ली है और अंतिम संशोधनों की सूची भेजी है। निर्माताओं के अनुसार, आवश्यक बदलाव पूरे होने के बाद ही फिल्म को आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सेंसर सर्टिफिकेट की तस्वीर फर्जी हैं और दर्शकों से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

हालांकि फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन रिलीज की तैयारियां जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता इसे जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजनीति में सक्रिय होने के बाद ‘जन नायकन’ विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights