नीरज प्रजापति

खतौली। महाराजा दक्ष प्रजापति जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर महाराजा दक्ष एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में सुशीला गार्डन, बुआड़ा रोड, खतौली में भव्य सम्मान समारोह–2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सम्मानित मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना था। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजपाल सिंह प्रजापति ने की, जबकि संचालन बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर एवं ट्रस्ट के महासचिव डॉ. सुमित प्रजापति ने प्रभावशाली ढंग से किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, महासचिव डॉ. सुमित प्रजापति, कोषाध्यक्ष श्री पंकज प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. मोदीलाल (प्रधान जी), उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रजापति, सचिव श्री अमित कुमार प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य श्री सत्य कुमार प्रजापति, शाहपुर प्रजापति समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विजय प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामनिवास प्रजापति, वरदान प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, घनश्याम प्रजापति सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा इससे नई पीढ़ी को शिक्षा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहन मिलता है। समारोह के दौरान सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने महाराजा दक्ष एजुकेशन ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन “प्रतिभा का सम्मान उज्ज्वल भविष्य का निर्माण” के संकल्प के साथ हुआ। अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights