मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहारनपुर पुलिस निरंतर सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। सोमवार को कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में सब सेक्टर-18 पर ड्यूटी कर रहे उप निरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ, रिक्रूट कांस्टेबल विष्णुकांत एवं रिक्रूट कांस्टेबल अजय कुमार द्वारा भावपुर पुलिया के निकट ड्यूटी के दौरान एक कांवड़ यात्री आकाश पुत्र अमरजीत, निवासी पानीपत (हरियाणा) की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा कांवड़ यात्री की स्थिति का आकलन कर बिना विलंब एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए कांवड़ यात्री को एंबुलेंस के माध्यम से पीजीआई पिलखनी उपचार हेतु सकुशल रवाना कराया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार कराया जा रहा है।कांवड़ यात्री एवं उसके साथियों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भी सराहना की गई।
सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं सेवा भाव के साथ निरंतर कार्यरत है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा सुरक्षित एवं सुगमता से पूर्ण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights