मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम ने बताया कि एक आवेदक रोहिन मलिक पुत्र मस्तक निवासी न्यू पार्क वाली मस्जिद स्मार्ट विक्रम कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा साईबर फ्राड करते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से 1,38,799/- रुपये की साईबर ठगी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर कम्पलेन दर्ज करायी गयी थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर ठगी में आनलाईन धोखाधडी कर ठगे गये रुपयो की वापसी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली मण्डी साइबर हैल्पडैस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आनलाईन धोखाधडी के माध्यम से ठगी गयी रकम में से 98,800- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी । धनराशि वापस आने पर पीडित द्वारा थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया ।

*धनराशि वापस कराने वाली टीमः-*

1. प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 सुधीर कुमार थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
3. का0 सुधीर कुमार , साईबर हैल्पडैस्क टीम थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
4. का0 मनोज आर्या, साईबर हैल्पडैस्क टीम थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
5. म0का0 शुभम शर्मा, साईबर हैल्पडैस्क टीम थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
6. म0का0 नीशू रानी साईबर हैल्पडैस्क टीम थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights