मनीष अग्रवाल 

सहारनपुर । पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानां मण्डी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त इन्तजार पुत्र गुलजार निवासी कमेला कालोनी निकट हलवाइयान मस्जिद थाना मण्डी जिला सहारनपुर को सरकारी कमेले के सामने गली में खाली पडे प्लाट से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त इन्तजार उपरोक्त के कब्जे से 126 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त इन्तजार एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है, जो थाना मण्डी का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है, जिसके विरूद्ध थाना मण्डी पर करीब 17 मुकदमें दर्ज है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 सुशील कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
3. है0का0 विकल सोम थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
4. है0का0 कपिल ढाका थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
5. है0का0 विपिन कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
6. का0 रवि कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights