मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.08.2026 को प्रातः थाना कोतवाली देहात में तैनात उ0नि0 विजय सिंह, उ0नि0 निप्पी सिंह, उ0नि0 अनुज कुमार व अन्य पुलिस टीम के साथ मल्लिहीपुर की तरफ जाने वाली सडक पर रामनगर चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली की मल्लिहीपुर की तरफ सुखे तालाब के पास स्थित आम के बाग में कुछ व्यक्ति गोकशी करने की फिराक में हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो देखा की कुछ व्यक्ति गोकशी करने का प्रयास कर रहे हैं । पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख गोकशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 गौकश/अभियुक्तगण को गोली लगने से गिरफ्तार किया गया एवं 04 गौकश जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार गौकश/अभियुक्तगण की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल गौकश /अभियुक्तगण की पहचान आफताब उर्फ लालू पुत्र इकरामुद्दीन निवासी डोलीवाला थाना डोलीवाला जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड), व अब्दूल बहाव पुत्र सत्तार कुरैशी निवासी पठेड़ थाना चिलकाना हाल पता मोहल्ला शाहपुर कस्बा व थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड)* के रुप में हुई। जिनके कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा / 04 खोखा कारतूस .315 बोर , 01 पीकअप गाडी , 02 जिंदा गोवंश एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। घायल गौकश/अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान घेर घोटकर 01 गोकश/अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गोकश/अभियुक्त की पहचान *नासिर पुत्र जाहिद निवासी दाउदसराय, ढोलीखाल थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर* के रुप में हुई, जिसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार / घायल अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
