आज शुकतीर्थ पहुंचेंगे डॉ. मोहन भागवत, कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी और यातायात व्यवस्था में बदलाव।
मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। धर्मनगरी शुकतीर्थ में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को व्यापक स्तर पर मजबूत कर दिया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड में रखते हुए पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है। डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर शुकतीर्थ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कार्यक्रम से जुड़े मार्गों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और भीड़ के कारण जाम की स्थिति से बचने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की सलाह दी गई है। यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने और प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार वाहनों का संचालन नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुकतीर्थ में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में डॉ. मोहन भागवत सहभागिता करेंगे। इसके अलावा विभिन्न पदाधिकारियों और संबंधित लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है। पुलिस – आप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज शुकतीर्थ में संघ प्रमुख का आगमन प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा सतर्कता और यातायात प्रबंधन के लिहाज से विशेष महत्व रखेगा।
