मनीष अग्रवाल

सरसावा।  क्षेत्राधिकारी नकुड़ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त व चैकिंग के क्रम में दिनांक 17.08.2026 की रात्रि को थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश शर्मा एव पुलिस टीम द्वारा शाहजहाँपुर चिलकाना रोड से भिक्कनपुर जाने वाली रोड पर गस्त के साथ -साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी पॉपलर के खेत के पास जंगल में एक गाड़ी (छोटा हाथी) दिखायी दी। जैसे ही पुलिस टीम संदिग्ध गाड़ी (छोटा हाथी) संको चैक करने के लिये पॉपलुर के खेत में जाने लगी तो देखा कि पास में ही तीन व्यक्ति गौकशी करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख गौकशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गौकश/अभियुक्त को बायें पैर में गोली लगने से गिरफ्तार किया गया एंव दो गौकश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार गौकश/अभियुक्तों को पकड़ने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल गौकश / अभियुक्त की पहचान नशीम पुत्र यामीन निवासी सौराना थाना सरसावा के रुप में हुई। जिसके कब्जे से एक तमन्चा, एक जिंदा/एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा गोवंश एवं गोकशी करने के उपकरण तथा एक गाड़ी (छोटा हाथी) बरामद हुई । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार / घायल अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त नशीम उपरोक्त के विरुद्ध पूुर्व में पर थाना सरसावा पर गौकशी एंव हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराधों में दो अभियोग पंजीकृत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights