मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। शनिवार की रात्रि को कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा अम्बेड़कर चौक से जेल चुंगी, चौकी राकेश केमीकल, चौकी काली नदी, गागलहेडी चौक, बडकला चौराहा एवं उत्तराखण्ड बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थापित कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चौकियों तथा उनमें नियुक्त पुलिस कर्मियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कांवड़ शिविरों में उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं, जैसे श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं CCTV निगरानी व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं हरसंभव सहायता हेतु सहारनपुर पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध एवं निरंतर तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights