jaunpu-8-accuesd-arresat

जौनपुर, 12 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थानान्तर्गत शनिवार को पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले आठ आरोपितों को गिरप्तार किया गया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि लाइन बाजार थाना प्रभारी के.के. सिंह व पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने वाले के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में आरोपित सौरभ यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी रसैना, राहुल यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव पुत्र भारत यादव निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, पतिराम यादव पुत्र जयराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर पुत्र मुंशी सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे पुत्र कन्हैयालाल मौर्या निवासी पचोखर, हरेराम यादव पुत्र जयराम यादव निवासी रंजीतपुर

को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights