agra-rajnath-singh-progrram

आगरा , 13 सितंबर । आगरा में रविवार को होने जा रहे खटीक समाज के खटीक गर्जना सम्मेलन में रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, इस सम्मेलन में खटीक समाज के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेकर खटीक समाज की समस्याओं और आवश्यकताओं पर विचार मंथन करेंगे।

अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान में रविवार को खटीक समाज का एक विशाल सम्मेलन आगरा में थाना क्षेत्र हरी पर्वत अंतर्गत खंदारी स्थित राजा बलवंत सिंह कॉलेज के राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में खटीक समाज की राजनीतिक, सामाजिक सहभागिता, भागीदारी और योगदान पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

खटीक गर्जना सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत चलनीवाले और आयोजक संजीव चक ने बताया कि 13 सितंबर रविवार को प्रस्तावित खटीक गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह भाग लेंगे, इनके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय और आधिकारिक मंत्री वीरेंद्र खटीक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया, बुलंदशहर के सांसद डॉक्टर भोला सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे

प्रोटोकॉल जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री आज रविवार को आगरा में खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दोपहर करीब 12:00 बजे दिल्ली से विशेष विमान से आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे वहां से कार केड द्वारा करीब 12:30 बजे आरबीएस कॉलेज के सभागार में पहुंचकर सम्मेलन में भाग लेंगे। करीब 2 घंटे सम्मेलन में मौजूद रहने के बाद रक्षा मंत्री का कार्यक्रम खटीक समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हेमंत चलनी वाले के घर जाने का भी है। उनके यहां दोपहर का भोजन करने के बाद 3:00 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान एयर फोर्स ने उन्हें स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रमुख चौराहों, भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी चौकसी और बैरिकेडिंग के साथ पुलिस तैनात की गई है, ऊंची इमारत पर भी रूफटॉप ड्यूटी का व्यवस्था है।

पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षा मंत्री के आगमन के दौरान जनपद के सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आगरा के अतिरिक्त आसपास के जनपदों से भी खटीक समाज की भागीदारी रहेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights