मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट रोड पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लेते हुए अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सड़क के दोनों ओर यातायात को सुचारू रखने के लिए तत्काल प्रभाव से व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता बरतें और निर्धारित मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखें।

अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।एसएसपी वर्मा ने स्पष्ट किया कि यातायात बाधित करने वाले हर वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार निरीक्षण और सख्ती जारी रहेगी।मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति-व्यवस्था और सुरक्षित यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस सतत रूप से तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights