industrial-production-growth

नई दिल्ली, 30 मार्च । देश का औद्योगिक उत्पादन विनिर्माण क्षेत्र में सुधार से फरवरी में 5.2 फीसदी बढ़ा है, जो एक मजबूत सुधार को दर्शाता है। पिछले साल फरवरी 2025 में यह वृद्धि केवल 2.7 फीसदी रही थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित देश का औद्योगिक उत्पादन फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र में सुधार से फरवरी में 5.2 फीसदी बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि तेज होकर छह फीसदी हो गई, जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 2.8 फीसदी थी।

मंत्रालय के मुताबिक फरवरी में खनन क्षेत्र की वृद्धि भी थोड़ा सुधरकर 3.1 फीसदी हो गई, जबकि फरवरी, 2025 में यह 1.6 फीसदी थी। बिजली उत्पादन फरवरी में 2.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 3.6 फीसदी बढ़ा था। मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी अवधि के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.1 फीसदी पर स्थिर रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के बराबर है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights