मुज़फ्फरनगर। सोमवार की सुबह रामराज क्षेत्र के देवल गंगनहर पुल पर दिल्ली से बिजनौर लौट रहे एक परिवार की कार ट्रक से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार में सवार लक्ष्य (28) और उनकी साली प्रियंका (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक और उनकी पत्नी रिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना रामराज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिवार के सदस्यों को कार से बाहर निकाला।

सभी घायलों को पुलकित अस्पताल, बिजनौर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्य और प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। मयंक और रिया का उपचार अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि कार चालक लक्ष्य को हादसे के समय नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और इसी वजह से यह भीषण टक्कर हुई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights