मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के रेड क्रॉस भवन में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने दीप प्रज्वलित कर की।

इस मौके पर डॉ. तेवतिया ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। उनकी जिम्मेदारी सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मरीजों को सही परामर्श और स्वास्थ्य सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों को समाज की सेवा में लगातार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।समारोह में फार्मासिस्टों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। जिले के विभिन्न हिस्सों से आए फार्मासिस्टों ने इस अवसर पर अपनी कार्यकुशलता और अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, साथ ही फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर एसीएमओ दिव्या वर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव लांभा, केसी राय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मानित करना और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights