मनीष अग्रवाल 

बेहट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार दीखित के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए लावारिस अवस्था में मिली लगभग 05 वर्षीय मूक-बधिर बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया ।
दिनांक 15.07.2026 को उपनिरीक्षक महेश चन्द, महिला उपनिरीक्षक कंचन, महिला आरक्षी गीतू शर्मा (915), महिला आरक्षी अंजलि (492) एवं महिला आरक्षी प्रियम (491) अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त एवं चेकिंग ड्यूटी पर थे । गश्त के दौरान कस्बा बेहट में एक लगभग 05 वर्षीय मूक-बधिर बालिका लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली। थाना बेहट मिशन शक्ति एण्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा तत्काल बालिका को अपनी सुरक्षा में लेकर थाना बेहट लाया गया तथा मिशन शक्ति केन्द्र में सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया गया। चूँकि बालिका मूक-बधिर थी, इसलिए टीम ने अत्यंत धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ उसके संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। साथ ही स्थानीय लोगों एवं अन्य माध्यमों से संपर्क कर बालिका के परिजनों की तलाश की गई।
पुलिस के प्रयासों से बालिका की माता शमसा खातून पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद इशाक, निवासी फूल कॉलोनी, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर तथा उसके मामा मोहम्मद नासिर को थाना बेहट बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में बालिका की सुरक्षा एवं देखभाल के संबंध में आवश्यक हिदायत भी दी गई। इस मानवीय एवं त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों ने थाना बेहट मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सहारनपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

मिशन शक्ति एन्टी रोमियो पुलिस टीम

1. उ0नि0 महेश चन्द थाना बेहट सहारनपुर
2. म0उ0नि0 कंचन थाना बेहट सहारनपुर
3. म0 का0 गीतू शर्मा थाना बेहट सहारनपुर
4. म0का0 अंजलि थाना बेहट सहारनपुर
5. म0का0 प्रियम थाना बेहट सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights