मनीष अग्रवाल

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश।

सहारनपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विकासखंड बलियाखेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर में विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से संबंधित ऐप के कार्यों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से अनिवार्य रूप से फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 संबंधित बूथ पर बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त फॉर्म-6 ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट विकास कुमार पांडेय सहित बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights