मीरापुर। शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं आई.पी.ई.टी. बी.एड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज का भव्य शुभारंभ मुज़फ़्फ़रनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) श्री संजीव कुमार वर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एस.एस.पी. ने विद्यालय के शूटिंग कोच तापेन्द्र सिंह को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका सृष्टि सिंह को उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने और राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी तथा मुज़फ़्फ़रनगर का नाम रोशन करने के लिए सराहना की।एस.एस.पी. वर्मा ने शूटिंग कोच से शूटिंग रेंज में उपलब्ध सभी हथियारों की जानकारी ली।

इसके उपरांत शूटिंग कोच व एस.एस.पी. ने टार्गेट पर सटीक निशाना लगाकर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।कार्यक्रम में शूटिंग रेंज के सचिव हिमांशु राणा, निदेशक राजेश शर्मा, सचिन शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सभी आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights