मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की शनिवार की प्रातः 09.15 बजे सूचना प्रा्प्त हुई कि एक स्कार्पियों गाड़ी पलट गई है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आई0टी0बी0पी0 परमेन्द्र सिह , जिनकी नियुक्ति श्रीनगर सेक्टर जम्मू कश्मीर वह अपने राजकीय वाहन सं0 CH01GA1502 से अपने हमराहियों के साथ आ रहे थे तभी अचानक उनकी गाड़ी असंतुलित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार सं0 HR05KR8620 की आमने सामने की टक्कर हो गयी। पुलिस द्वारा तत्काल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चिकित्सको द्वारा DIG (ITBP) श्री परमेन्द्र सिह साहब व उनके चालक रवि शंकर जी की मृत्यु की पुष्टि की है। इस घटना में घायल उनके एक हमराही व 03 अन्य व्यक्तियों (स्विफ्ट कार सवार) का उपचार चल रहा है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु उच्चाधिकारी व चिकित्सको के मध्य वार्ता चल रही है। पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना में घायल हुये व्यक्तियों से जानकारी ली गई

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा पिलखनी अस्पताल, सरसावा पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हालचाल जाना गया तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights