केंद्र द्वारा सोमवार को 2027 में जाति गणना के साथ भारत की 16वीं जनगणना आयोजित करने की अधिसूचना जारी करने के बाद, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के मन में कभी सच्चाई रही होती, तो काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस ने कोई दूसरा कमीशन ही नहीं बनाया। देश से जब कांग्रेस की सत्ता गई तब मंडल कमीशन को बनाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता पार्टी के जाने के बाद भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं हुई। जब देश से दोबारा कांग्रेस की सत्ता गई, तब मंडल कमीशन लागू हुआ। मंडल आयोग वैधानिकता को सर्वोच्च न्यायालय ने जब स्वीकार किया, तो ओबीसी कमीशन को दंतविहीन बनाने का काम कांग्रेस ने किया। 2014 में जब देश से कांग्रेस की सत्ता गई और श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला।

भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक में एक बार फिर कांग्रेस के धोखे का उदाहरण देखने को मिला। वो दिखाता है कि कांग्रेस के लिए सोशल जस्टिस दिखावा है, प्रतिबद्धता नहीं है। ओबीसी समाज को झांसे में लाना कांग्रेस की नीति है, न्याय देना उनका काम नहीं है। 2014 में भारत का नाजुक अर्थव्यवस्था बनने का सबसे बड़ा कारण था कि टैक्सपेयर के पैसों के साथ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और उनके विश्वास को खोया। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस का रिसर्वे… एक पॉलिटिकल कवर है। जो कांग्रेस, समाज के कुछ लोगों को भरमाने के लिए और कुछ को तुष्टिकरण की राजनीति में लाने के लिए कर रही है। जितनी आबादी-उतना हक, राहुल गांधी का ये झूठा नारा है। हक तो सिर्फ एक परिवार का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights