शिवम वत्स 

भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर किया सम्मान, कार्यकाल की कार्यशैली और व्यवहार की सराहना

मीरापुर। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा के स्थानांतरण पर समस्त ब्राह्मण समाज मीरापुर की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

समारोह में समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर राजीव शर्मा को सम्मानित किया। इसके बाद माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव शर्मा ने अपने कार्यकाल में आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनने और नियमानुसार कार्रवाई का प्रयास किया। उनके सहज व्यवहार और कार्यशैली की समाज के लोगों ने सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अधिकारी का व्यवहार और कार्यशैली लोगों के बीच लंबे समय तक याद रहती है। राजीव शर्मा के कार्यकाल के दौरान समाज के लोगों को उनका सहयोग मिला, जिसके चलते विदाई के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित कर उनके प्रति आभार जताया गया।

राजीव शर्मा ने भी ब्राह्मण समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. औलोक, विनय प्रद्युमन शर्मा, विकास कौशिक, राजेश शर्मा, आशीष शर्मा, असीम शर्मा और बॉबी शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समारोह के अंत में समाज के लोगों ने राजीव शर्मा के उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights