body-upnal-employee-found

नैनीताल, 09 अप्रैल । नैनीताल वन प्रभाग के नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी वन विश्राम भवन के समीप गधरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे और 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए थे। विभागीय स्तर पर किलबरी एवं आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही थी तथा गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच गेस्ट हाउस के समीप गधरे में उनका शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग एवं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights