भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा के डेलिगेशन का हिस्सा थे और ट्रिप से लौटने के बाद उन्होंने पाकिस्तान को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान युद्ध के मैदान में हार चुका है। उसे कूटनीतिक मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा। पाकिस्तान ने जब-जब भारत का मुकाबला करने के सोची, हार का मुंह देखा।

सैन्य टकराव में पाकिस्तान हारा। भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने का प्रयास किया तो मुंह की खानी पड़ी। निशिकांत दुबे ने संकेत दिए कि पाकिस्तान के करीबी सहयोगी भी अब उससे दूर होने लगे हैं। भारत की खिलाफ करने का खामियाजा पाकिस्तान को हर मोर्चे पर भुगतना पड़ा है और आगे भी भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान की अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए, नहीं तो पहचान मिटते देर नहीं लगेगी। पाकिस्तान को उसका आइना दिखा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights