समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है।

‘भ्रष्टाचारी भाजपा का निर्माण…’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने “एक्स” पर नई सड़क के टूटने का एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में कहा, “भ्रष्टाचारी भाजपा का निर्माण, भाजपा की तरह ही है, ऊपर से चमचम, अंदर से बेदम!” सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि “सच्चाई तो ये है कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच ‘करप्शन का कम्पटीशन’ (भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता) चल रहा है।”

‘भाजपा में नीचे गिरना ही, ऊपर उठने की गारंटी है’
अखिलेश यादव ने दावा किया, “सरकार के गुप्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जगह-जगह ऐसे अधिकारी चुन-चुनकर भेजे जा रहे हैं जो सरकार की चापलूसी में गलत काम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके लिए न तो अपने जीवन का कोई सिद्धांत है, न किसी और के जीवन का कोई मोल।” यादव ने कहा, “भाजपा सरकार में अधिकारी के दामन पर लगे दागों को, उसके तमगे माना जाता है। भाजपा में नीचे गिरना ही, ऊपर उठने की गारंटी है।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights