शिवम वत्स
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और एप्लीकेशन के बी. टेक. चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे दिया शारदा ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान, आर्यन पंवार ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में द्वितीय स्थान व देवांश चौधरी ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में तृतीया स्थान प्राप्त किया। समस्त विद्यार्थियों को संस्था के निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल जी ने बधाई व आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्रों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी और पूर्ण मनोयोग से कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। छात्र छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विभागाध्यक्षक इंजी वैभव जी को दिया जिन्होंने विद्यार्थियों की हर संभव सहायता की व अध्ययन से सम्बंधित हर समस्या का समाधान किया। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा , जीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार , डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा ने छात्रों को बधाई दी एवं सभी अध्यापकगणो इंजी. सुमित, मीनाक्षी,आशीष,मोनिका तथा शुभम इत्यादि ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
