मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में सहायक निदेशक कारखाना सहारनपुर रवि प्रकाश सिंह ने जनपद में पटाखा एवं आतिशबाजी निर्माण से संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिष्ठाताओं/नियोक्ताओं को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित सभी पटाखा उद्योग से संबद्ध प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा मानकों, सुरक्षित कार्य-पद्धति, अग्नि एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने बताया कि श्रम संहिता के अनुसार व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020 (OSH&WC संहिता) तथा उत्तर प्रदेश नियम, 2026 के अनुरूप आवश्यक पंजीकरण एवं अनुज्ञापन (लाइसेंस) उप निदेशक कारखाना, मेरठ से प्राप्त करना अनिवार्य है। ज्वलनशील एवं विस्फोटक प्रकृति की सामग्री के प्रयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा, सुरक्षित भंडारण तथा श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये।सभी अधिष्ठाताओं से अपील है कि वे अपने प्रतिष्ठान का वैधानिक पंजीकरण कराते हुए सुरक्षा प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। अनुपालन न होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights