शिवम वत्स
मुज़फ्फरनगर। भगवंत कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुज़फ्फरनगर में डी.फार्म प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
डी.फार्म प्रथम वर्ष में जैद ने 70% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मोहम्मद समीर ने 69.7% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा राधिका ने 69.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं डी.फार्म द्वितीय वर्ष में अर्शी ने 70% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विशु ने 68% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा रिहान ने 67% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पुष्पनील वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
फार्मेसी के प्राचार्य (फार्मेसी) डॉ. सचिन सिंघल ने सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
फार्मेसी विभागाध्यक्ष अंशिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, नियमित अध्ययन और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं एवं व्यावसायिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी शिक्षक सुनील एवं विशाल कुमार ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
